• Sat. Jul 18th, 2026

आकाशीय बिजली का कहर! सिडकुल के डालूवाला मजबता में दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।

ByKOMAL.PUNDIR

Jul 18, 2026
file 000000001e38820b9981fec45057d012

आकाशीय बिजली का कहर! सिडकुल के डालूवाला मजबता में दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

आकाशीय बिजली का कहर! सिडकुल के डालूवाला मजबता में दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित डालूवाला मजबता गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल रुड़की के विनय विशाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

आकाशीय बिजली का कहर! सिडकुल के डालूवाला मजबता में दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।

सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

आपदा प्रबंधन टीम ने मौके का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।प्रशासन ने कहा कि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *