• Mon. Jun 1st, 2026

हरिद्वार में हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक महिला की मौत, 26 घायल, डंपर ने भी खोया नियंत्रण

ByADMIN

Jun 1, 2026
file 00000000d3ac7209b11c72069448eaa1

हरिद्वार

– हरिद्वार में हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक महिला की मौत, 26 घायल, डंपर ने भी खोया नियंत्रण

हरिद्वार – हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बैक हो रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए. बस में करीब 45 यात्री सवार थे. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटाने का कार्य शुरू किया गया. मृतक 50 वर्षीय महिला की पहचान पुष्पकवर पत्नी भंवर सिंह, निवासी नागौर, राजस्थान के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार बस शांतिकुंज के पास सड़क किनारे बैक की जा रही थी. इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई. बस को पलटता देख सामने से आ रहे एक डंपर चालक ने टक्कर से बचाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा. इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

आपदा परिचालन केंद्र से सप्तऋषि क्षेत्र में बस पलटने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया. बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 26 घायल हो गए. घायलों में एक महिला यात्री की मौत हो गई है. हादसे की जांच की जा रही है. बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई. कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है, जल्द ही बस को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि राजस्थान से डबल डेकर बस में सवार होकर यात्रियों का दल हरिद्वार पहुंचा था. गंगा स्नान के बाद यात्री वापस लौटने की तैयारी में थे. जैसे ही सप्तऋषि क्षेत्र में बस वापस जाने के लिए बैक होने लगी, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और हाईवे पर ही बस पलट गई. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *