• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

कांग्रेस से केसी सिंह बाबा के पुत्र को टिकट मिलने पर कांग्रेसियों में भी बगावत के सुर

ByPRAVESH RAI

Jan 23, 2022
728x90-Top-2
Picsart 22 01 23 19 52 36 234

राजनीति में अपना दमखम रखने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता काशीपुर नरेश कुंवर केसी सिंह बाबा के पुत्र को कांग्रेस हाईकमान ने विश्वास जताते हुए काशीपुर से कॉन्ग्रेस का प्रत्याशी बनाया है, टिकट की खबर लगते ही काशीपुर कांग्रेसियों के चेहरे लटक गए, जो लोग अपना टिकट पक्का मान रहे थे। उन लोगों ने बगावत करनी शुरू कर दी है। सबसे महत्वपूर्ण काशीपुर में टिकट के दावेदार कहलाने वाले संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, मनोज जोशी और अन्य लोगों ने बाबा के पुत्र के टिकट की सूचना पाते ही अपने कार्यालयों में मीटिंग आयोजित कर आगे की रणनीति तैयार करनी चालू कर दी है। जबकि केसी सिंह बाबा के पुत्र व अन्य कांग्रेसी जो बाबा गुट के हैं उनको मनाने में लगे हुए हैं। जब कुंवर केसी सिंह बाबा से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा स्वाभाविक है, जिसको टिकट नहीं मिला उसकी नाराजगी लेकिन कांग्रेस में कोई भी विरोधाभास नहीं है जल्द ही सबको एक प्लेटफार्म पर लाया जाएगा और सब मिलकर कांग्रेस को विजय बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस में दावेदारी करने वाले मनोज जोशी ने कहां की हाईकमान ने युवा नेता पर अपना विश्वास जताया है, तो इस समय युवाओं को आगे आना चाहिए हम उनके साथ हैं और जो लोग नाराज हैं उनको भी मनाने की कोशिश की जा रही है। सब कांग्रेसी मिलकर केसी सिंह बाबा के पुत्र को चुनाव लड़आएंगे और कांग्रेस को विजय श्री दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *