• Sun. Oct 18th, 2026
728x90-Top-2

चम्पावत को धामी की बड़ी सौगात, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास; हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

ByArjun Burman

Oct 18, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 18 18 26 02 887 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

चम्पावत को धामी की बड़ी सौगात, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास; हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

**चम्पावत।** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत को करीब 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सर्किट हाउस और 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बने देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में 67.24 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28.75 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को स्थानीय विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता चैंबर, पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए अगले 25 से 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। सड़क, परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ टनकपुर में निर्माणाधीन आईएसबीटी, बाईपास, बहुमंजिला पार्किंग और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए तैयार ड्रेनेज प्लान पर भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और चम्पावत को विकास के नए आयामों तक ले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed