मुख्यमंत्री धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के मुद्दे संसद में उठाने की जताई उम्मीद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से संसद में उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से प्रदेश की जनभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और उत्तराखंड के विकास को नई गति प्राप्त होगी।


