हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार का असर, नशे में बाइक चलाते चालक को पकड़ा; वाहन सीज
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को पकड़ा है। 20 अक्टूबर की रात बीएचईएल के सेक्टर-4 चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UP12 S 4681 के चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया। पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सीज कर दी।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में की गई। पकड़े गए चालक की पहचान निक्की पुत्र सोमपाल, निवासी गादला, मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे में वाहन चलाने और रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल गोपीचन्द और कांस्टेबल राजपाल सिंह शामिल रहे।

