• Sun. Oct 25th, 2026
728x90-Top-2

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

ByArjun Burman

Oct 25, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261025 WA0002

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों पर भी चर्चा की तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री गंभीर सिंह धामी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *