• Fri. Oct 23rd, 2026
728x90-Top-2

विकसित भारत 2047 का संकल्प युवाओं की मेहनत से होगा साकार, रोजगार लेने वाले नहीं देने वाले बनें युवा: सीएम धामी

ByADMIN

Oct 22, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261022 WA0084

विकसित भारत 2047 का संकल्प युवाओं की मेहनत से होगा साकार, रोजगार लेने वाले नहीं देने वाले बनें युवा: सीएम धाम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिधौली स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करते हुए उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विद्यार्थियों की असली पहचान उनकी प्रतिभा के साथ व्यवहार, विनम्रता और संस्कारों से होती है। उन्होंने युवाओं से निरंतर सीखने, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा अपने ज्ञान का उपयोग समाज और देश की प्रगति में करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल तकनीक का है। राज्य सरकार युवाओं में नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा दे रही है, ताकि वे रोजगार पाने वाले ही नहीं, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में कुल 4,795 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं, जिनमें नियमित पाठ्यक्रमों के 3,806 और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के 989 विद्यार्थी शामिल हैं।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *