• Thu. Oct 22nd, 2026
728x90-Top-2

देहरादून में कांग्रेस की न्याय यात्रा, धामी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! अंकिता भंडारी हत्याकांड से भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

ByArjun Burman

Oct 22, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261022 WA0004

देहरादून में कांग्रेस की न्याय यात्रा, धामी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! अंकिता भंडारी हत्याकांड से भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस आज टपकेश्वर महादेव मंदिर से न्याय यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में जनता का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सत्ता में बैठे लोग भी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए प्रीतम सिंह ने दावा किया कि प्रदेश के करीब 1,700 गांव घोस्ट विलेज यानी भूतिया गांव में तब्दील हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया कि जब सरकार पलायन रोकने का दावा करती है, तो आखिर पलायन कहां रुका है? उन्होंने प्रदेश में खनन माफिया, शराब माफिया और भू-माफिया के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन तमाम मुद्दों को जनता के सामने उजागर करने के लिए कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *