• Thu. Oct 22nd, 2026
728x90-Top-2

नाबालिग के अपहरण का खुलासा! कलियर पुलिस ने आरोपी को दबोचा,17 वर्षीय नाबालिग सकुशल बरामद

ByArjun Burman

Oct 22, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261022 WA0003

नाबालिग के अपहरण का खुलासा! कलियर पुलिस ने आरोपी को दबोचा,17 वर्षीय नाबालिग सकुशल बरामद

हरिद्वार। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए 29 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर जिला बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद संरक्षण में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को नाबालिग की मां ने रुपिन पुत्र चंद्रसिंह, निवासी ग्राम आमखेड़ी, थाना मंगलौर, जनपद सहारनपुर के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी नाबालिग को विवाह करने का बहाना बनाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार सुरागरसी-पतारसी के बाद 21 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को खेलड़ी तिराहे से हिरासत में लिया गया और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई आगे बढ़ाई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक महिपाल सैनी, कांस्टेबल प्रदीप सिंह और महिला पीआरडी ममता शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *