• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

तीन दिन में खनन से लदे डंपर से दूसरी मौत, कैसे रूकेगा मौत का ये खेल?

Byrashmi kashyap

Dec 25, 2023
728x90-Top-2
20231225 144352 scaled

कलियर में डंपर का फिर देखने को मिला कहर, साइकिल सवार युवक को खनन से लदे डंपर ने मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत,तीन दिन में खनन से लदे डंपर से दूसरी मौत, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी,

पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से खनन से लदे डंपर का कहर देखने को मिला हैं। खनन से लदे डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लग गई हैं।

सोमवार की सुबह कलियर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से खनन से लदे डंपर से दर्दनाक हादसा हो गया। इस बार खनन से लदे डंपर ने रहमतपुर रोड पर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी। डंपर का टायर फट गया और खनन से लदे डंपर ने साइकिल सवार को कुचल डाला। जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। और शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई हैं। बताया गया हैं कि खनन से लदा डंपर एनएच पर मिट्टी डालता है। और कमाल की बात यह भी हैं कि डंपर पर कोई नंबर प्लेट भी नही है।आपको बता दे, क्षेत्र में खनन से लदे डंपर से तीन दिन में दूसरी मौत हैं। अभी हाल में ही अपने मामा के यहां पर रह रहे दीक्षित की खनन से लदे डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा था। हंगामा बढ़ता देख आला अधिकारी और पांच थानों का पुलिस बल ने मामला शांत कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *