• Mon. Oct 26th, 2026
728x90-Top-2

अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को नहीं कहा घुसपैठिया’, सोनम बगवाड़ी बोले—9 सेकेंड की क्लिप से बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही भाजपा

ByArjun Burman

Oct 26, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 26 11 46 33 527 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को नहीं कहा घुसपैठिया’, सोनम बगवाड़ी बोले—9 सेकेंड की क्लिप से बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही भाजपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उत्तराखंड के लोगों को लेकर की गई कथित ‘घुसपैठिया’ टिप्पणी पर पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी सोनम बगवाड़ी ने सफाई दी है। उन्होंने भाजपा पर बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की नौ सेकेंड की क्लिप के आधार पर गलत प्रचार किया जा रहा है। बगवाड़ी के मुताबिक, अखिलेश यादव की टिप्पणी उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में आने वाले प्रवासी मजदूरों के संदर्भ में थी। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले घुसपैठिए की स्पष्ट परिभाषा बताए। उनका दावा है कि अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की, इसलिए माफी मांगने का सवाल नहीं उठता।

सोनम बगवाड़ी ने रामपुर तिराहा कांड और उत्तराखंड राज्य आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि अलग राज्य के लिए उत्तराखंड के लोगों ने लंबा संघर्ष किया और उस घटना की पीड़ा आज भी लोगों के मन में है। हालांकि, उन्होंने रामपुर तिराहा कांड के लिए समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1993 में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान कौशिक समिति का गठन हुआ था और अलग उत्तराखंड राज्य के गठन का प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया था। बगवाड़ी ने भाजपा पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे विवाद में बयान के संदर्भ को समझना जरूरी है और जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed