• Mon. Nov 2nd, 2026
728x90-Top-2

गंगा नदी में लापता नोएडा निवासी की तलाश जारी, पुलिस के साथ एसडीआरएफ और वन विभाग ने झोंकी ताकत

ByArjun Burman

Nov 2, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261102 WA0011

गंगा नदी में लापता नोएडा निवासी की तलाश जारी, पुलिस के साथ एसडीआरएफ और वन विभाग ने झोंकी ताकत

पौड़ी। नोएडा निवासी 52 वर्षीय नीरज गुप्ता की तलाश में पौड़ी पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है। 27 अक्टूबर को उन्हें पनम्बी रिसोर्ट से गंगा नदी की ओर जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनके लापता होने की सूचना लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली। तभी से पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

गंगा नदी के तटों, आसपास के संभावित क्षेत्रों, आवागमन मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, वन विभाग की टीमें जंगलों और दुर्गम इलाकों में कॉम्बिंग कर रही हैं। सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *