• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर एक्शन में SSP आयुष अग्रवाल, पुलिस लाइन और घुड़सवार लाइन का किया निरीक्षण

ByADMIN

Nov 14, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261114 WA0067

कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर एक्शन में SSP आयुष अग्रवाल, पुलिस लाइन और घुड़सवार लाइन का किया निरीक्षण; ठेकेदारों को समय पर काम पूरा करने की दो टूक

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल ने ऋषिकुल मैदान-2 में प्रस्तावित मुख्य पुलिस लाइन और बैरागी कैंप स्थित प्रस्तावित पुलिस लाइन एवं घुड़सवार लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के ठहरने, आवासीय सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने समतलीकरण, बैरक, भोजनालय, शौचालय, स्नानागार और ब्रीफिंग हॉल के लिए टिन टेंटेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ठेकेदारों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कुंभ मेले में आने वाले पुलिस बल की आवासीय और मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुंभ जोधराम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *