• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग का एक्शन , 187 चालान और 7 वाहन सीज

ByADMIN

Nov 14, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261114 WA0038

हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग का डंडा, 187 चालान और 7 वाहन सीज

हरिद्वार। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में बीएचईएल, सिडकुल, बहादराबाद और रोड़ी बेलवाला समेत कई इलाकों में चेकिंग की गई। इस दौरान 187 चालान किए गए और 7 वाहन सीज किए गए। तेज रफ्तार के 68 और हेलमेट उल्लंघन के 70 चालान किए गए।

अभियान में ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन, प्रदूषण, फिटनेस, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी अनियमितताओं पर भी कार्रवाई हुई। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए साफ किया कि सड़क सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *