• Fri. Jun 27th, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत के बाद हरिद्वार में भी जश्न का माहौल, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने कैंप कार्यालय पर मिठाई खिलाकर मनाया जश्न,,,,

ByAfreen Bano

Jun 3, 2022
IMG 20220603 WA0179

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत के बाद हरिद्वार में भी जश्न का माहौल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कैंप कार्यालय पर मिठाई खिलाकर मनाया जश्न,,,,

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की। सीएम धामी ने कांग्रेस से प्रत्याशी निर्मल गहतोड़ी को 54121 वोटों से हराया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद देहरादून में ही नहीं बल्कि पूरे हरिद्वार शहर में भी जश्न बनाया जा रहा है। जीत की खुशी कार्यकर्ताओं में साफ नजर आ रही है। इस मौके पर ज्वालापुर पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भव्य जीत के बाद अपने कैप कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई।
IMG 20220603 WA0180

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हारने के बाद पार्टी आलाकमान ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया था जिस पर वह खरे उतरे और चंपावत उपचुनाव में जीत हासिल की और जो खटास थी मुख्यमंत्री धामी के मन में हार के बाद वो कहीं ना कहीं अब दूर हो गई है जीत हासिल करने के बाद।आप को बतादे की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके समर्थकों के द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजे जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *