• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

उत्‍तराखंड के कई जिलों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए,लोगों का कहना है कि झटके काफी तेज थे, देखे पूरी खबर

BySANJAY PUNDIR

Sep 11, 2021
728x90-Top-2
Earthquake2 1

उत्‍तराखंड के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि झटके काफी तेज थे। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजकर 58 मिनट पर उत्‍तराखंड के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चमोली में धरती के पांच क‍िमी अंदर रहा। साथ ही इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.7 मैग्नीट्यूड रही। हालांकि अभी भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।  उधर, कुमाऊं मंडल के नैनीताल, अल्‍मोड़ा और उधमसिंह नगर जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

शनिवार की सुबह चमोली की धरती भूकंप से कांप उठी। भूकंप का झटका तेज था, इससे लोग घरों से भी बाहर निकल गए। आज सुबह 5.58 बजे की धरती कांप उठी। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के गोपेश्वर मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूरी पर जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप के तेज झटका चमोली के अलावा अन्य जिलों में महसूस किए गए। हालांकि अभी भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि जिले में भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है। तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है । आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने कहा कि भूकंप के बाद विभाग अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *