• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में श्री गुरु रविदास जी की, तीन दिवसीय कथा का आयोजन किया गया।

ByAfreen Bano

Oct 30, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221030 143704 WhatsApp

हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में श्री गुरू रविदास विश्व महापीद द्वारा तीन दिवसीय श्री गुरु रविदास कथा का आयोजन किया गया है।पूर्व विधायक और रविदासाचार्य सुरेश राठौर के मुखारविंद से भक्त गुरु रविदास की कथा का रसपान करेंगे। शनिवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी और पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया।

Screenshot 20221030 143805 WhatsApp

इस कथा में देश के 15 राज्यो से श्रद्धालु रविदास जी की कथा सुनने हरिद्वार पहुंचे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कथा के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने देश दुनिया को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। उनकी कथाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के सपने में एक आधार का काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *