• Fri. Sep 20th, 2024

नए पुलिस ट्रैफिक नियमों के खिलाफ ई रिक्शा चालकों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी

ByAmit Agarwal

Dec 3, 2022
Q 1670048796063

– ई रिक्शा विरोध

– धर्मनगरी हरिद्वार में तमाम ई रिक्शा यूनियन पुलिस द्वारा बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में उतर आए है। शुक्रवार को करीब दो हजार ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नए ट्रैफिक प्लान को वापस लेने की मांग की। मांग पूरी न होने पर ई रिक्शा चालकों ने भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

IMG 20221203 114903

दरअसल हरिद्वार में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हर की पौड़ी क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक अब ई रिक्शा चालको के लिए 16 रूट बनाए हैं

IMG 20221203 115011

और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रिक्शों की संख्या भी सीमित कर दी है। शुक्रवार को हजारों की संख्या में हजारों ई रिक्शा चालकों ने बीएचईएल स्थित रामलीला मैदान में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ई रिक्शा चालक नहीं माने।

IMG 20221203 115106

रिक्शा चालकों की मांग है कि प्रशासन नई ट्रैफिक व्यवस्था को वापस ले या फिर एक रिक्शा चालक के लिए 15 किलोमीटर का रूट निर्धारित करे। मांग पूरी ना होने पर उन्होंने भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

यह भी देखें:–https://newsindiatime.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *