• Fri. Sep 20th, 2024

आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सीतापुर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान धर्मशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष

ByAmit Agarwal

Dec 3, 2022
IMG 20221203 WA0054

 

आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सीतापुर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान धर्मशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठनात्मक जिला हरिद्वार प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का रानीपुर विधानसभा के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

IMG 20221203 WA0050
स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का खिताब आज भारतीय जनता पार्टी को मिला है उस के सबसे बड़े सूत्रधार कार्यकर्ता हहैं

IMG 20221203 WA0052

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता का सम्मान नेतृत्व की प्रथम वरीयता है आज कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है केंद्र एवं प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को साझा करते हुए उन्होंने कहा भाजपा की राष्ट्रीय सर्वोपरि के भाव के साथ समाज का हर वर्ग जुड़ा हुआ है और कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिला है।संपर्क,संवाद व प्रवास के तहत भाजपा के कार्यकर्ता लगातार समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं इस प्रक्रिया को हमें तेज करना है आम जनता के बीच रहकर कार्यकर्ताओं को विचारधारा व सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बारे में चर्चा करनी चाहिए।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है।मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है और भारत आत्मनिर्भर बना है। उत्तराखंड जैसी देवभूमि जहां करोड़ों श्रद्धालुओं का देश विदेश से लगातार आना होता रहता है ऐसे स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा धर्मांतरण कानून एवं महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण प्रदेश सरकार की समाज के प्रति जिम्मेदार भावनाओं को भी व्यक्त करता है।

 

IMG 20221203 WA0053

 

केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा जनहित में गरीबों किसानों महिलाओं सहित आम जनमानस के लिए जो भी योजनाएं बन रही हैं उन्हें धरातल पर प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। किसी भी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही है सामान्य कार्यकर्ता को भी ऊंचे से ऊंचे पदों पर बैठाने का कार्य मात्र भारतीय जनता पार्टी के नीतियों में ही शामिल है।उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बहादराबाद नागेंद्र राणा शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा चौक बाजार मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि ,अतुल वशिष्ठ,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन गुप्ता, लव शर्मा,जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान, नगर निगम पार्षद हितेश चौधरी, सुनील पांडे, विनीत चौहान,मनोज प्रालिया,विकास कुमार,नगर पालिका शिवालिक नगर सभासद अशोक मेहता,हरिओम चौहान,अजय मलिक,राधेश्याम कुशवाहा,विपिन चौहान,चंद्रभान सिंह,विमला ढोडियाल, चमन चौहान,आलोक चौहान,राधेश्याम पाल, पवनदीप,उमेश पाठक,संदीप राठी हित विभिन्न मोर्चों के जिला पदाधिकारी एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

यह भी देखें:–https://newsindiatime.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *