• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

वजीराबादी हायर सेकेंडरी स्कूल खड़खड़ी हरिद्वार में पूर्व लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने छात्राओं को बांटे गर्म शॉल।

ByAfreen Bano

Dec 21, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221221 125741 WhatsApp

वजीराबादी हायर सेकेंडरी स्कूल खड़खड़ी हरिद्वार में छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए लक्सर पूर्व विधायक संजय गुप्ता के द्वारा गर्म शॉल वितरित किए गए इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया जा रहा है इस को सार्थक बनाने के लिए पूरे देश में कई तरह की योजनाएं भी चलाई जा रही है उन्होंने कहा कि आज की यही बेटियां कल देश का भविष्य बनकर सामने आएंगी उन्होंने कहा कि इस वक्त सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में स्कूल आने वाली छात्राओं को सर्दी से बचाने के लिए आज यह शॉल वितरित किए गए हैं जिससे वह सर्दी के प्रकोप से बच सकें उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मैं देश के हर नागरिक को अपनी भागीदारी देनी चाहिए जिससे देश की बेटियों का भविष्य उज्जवल हो सके उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड जैसे राज्य में कई ऐसी प्रतिभाएं निकली हैं जिन्होंने देश दुनिया में उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है जिसमें उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां बेटों से कम नहीं उन्होंने कहा कि आज इन छात्राओं को शॉल वितरित करते हुए बड़े ही सुखद अनुभव का एहसास हो रहा है इस अवसर पर सैकड़ों छात्राओं को लक्सर पूर्व विधायक संजय गुप्ता के द्वारा शॉल वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *