• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

सट्टे में हजारों की रकम हारा तो घर जाकर पत्नी को पीटा, पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया,

BySANJAY PUNDIR

Oct 24, 2021
728x90-Top-2
images 87

हरीद्वार के  रुड़की  में : सट्टे में हजारों की रकम हारा तो घर जाकर पत्नी को पीट दिया। पत्नी के सिर में 14 टांके आए। हमला करने के बाद पति वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ उसका पति काफी समय से मारपीट करता आ रहा है। कई बार महिला पुलिस से शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस के सामने माफी मांगने के चलते महिला हर बार सुलह कर लेती है। महिला का आरोप है कि उसका पति सट्टा लगाता है। जिस दिन भी वह सट्टे में लगाई रकम हार जाता है। उस दिन वह शराब पीकर घर आता है। घर आते ही सट्टे की रकम हारने का पुरा गुस्सा उसपर उतारता है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार की शाम भी वह नशे में घर आया और हंगामा करने लगा। जब उसने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *