• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

मंगलौर में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस से भरा टैंकर,मौके पर मची अफरा तफरी,यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा..

ByP Sharma

Jan 18, 2023
728x90-Top-2
IMG 20230118 123150

प्रिंस शर्मा

मंगलौर में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस से भरा टैंकर,मौके पर मची अफरा तफरी,यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा

मंगलौर में गैस से भरे टैंकर के पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान यातयात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया।
यातायात पुलिस ने द्वारा रुट को डायवर्ट करते हुए यातायात को सुचारू कराया हालांकि टैंकर पलटने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

IMG 20230118 123111

राजस्थान के जयपुर से इंडियन कंपनी का गैस से भरा एक कैप्सूल बहादराबाद प्लांट के लिए जा रहा था जैसे ही वह मंगलौर स्थित पुराने गंगनहर पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में सड़क से उसका पहिया नीचे उतर गया।

IMG 20230118 123100

टैंकर का पहिया सड़क से नीचे उतरते ही ड्राइवर ने उससे अपना नियंत्रण खो दिया और टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और चालक परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला वही इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई जिसके कारण यातायात भी बाधित हो गया मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया जिसके बाद मौके पर स्थिति सामान्य हुई वहीं जेसीबी के माध्यम से टैंकर को वहां से हटाने की प्रकिया भी शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *