• Thu. Sep 19th, 2024

प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,गांव वासियों से की मुलाकात, पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा।

ByAfreen Bano

Feb 13, 2023
20230213 123316 scaled

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया।

IMG 20230213 WA0033

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गांव में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर योग एवं ध्यान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *