• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून में हुए लाठी चार्ज को लेकर दिया बड़ा बयान।

ByAfreen Bano

Feb 13, 2023
728x90-Top-2
Screenshot 20230213 123538 WhatsApp

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून में हुए लाठी चार्ज को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि जो पथराव करेगा उसे दंड भी मिलेगा। कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाह रही थी इसलिए देहरादून में जिन लोगो ने पथराव किया उसके पीछे कांग्रेस का हाथ है। उत्तराखंड का युवा कभी पथराव नही कर सकता है। बता दे कि महेंद्र भट्ट हरिद्वार के लक्सर में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नकल विरोधी कानून की उपलब्धियों को गिनवाया और इसे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी काननू बताया। उन्होंने कहा कि इस देहरादून में प्रदर्शन के दौरान जिन लोगो ने अपनी गिरफ्तारी दी वो कांग्रेसी हैं। मुद्दाविहीन कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेना चाहती थी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है जांच में सब साफ हो जाएगा। जो दोषी नहीं पाए जाएंगे उन्हें क्लीन चिट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *