• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया 1.51 लाख का चेक

ByKOMAL.PUNDIR

Aug 18, 2023
728x90-Top-2
Picsart 23 08 18 10 36 11 626

मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया 1.51 लाख का चेक

हरि ओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी हरिद्वार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.51 लाख का चेक प्रदान किया गया है यह चेक कॉलेज प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया है।

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्होंने राहत राशि का चैक मुख्यमंत्री को देते हुए यह आश्वासन दिलाया है कि कॉलेज प्रबंधन जनहित के कार्यों में हमेशा से ही सरकार के साथ खड़ा रहेगा।

प्रबंध समिति की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि कॉलेज में गत वर्ष स्नातक स्तर की छात्राओं के साथ ही स्नातकोत्तर  कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राओं की पूरी ट्यूशन फीस माफ की गई है वंचित वर्ग से आने वाली 100 से अधिक छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गई है उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महाविद्यालय परिसर में आने का निमंत्रण भी दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *