• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया,कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया

ByADMIN

Jun 21, 2024
728x90-Top-2
IMG 20240621 WA0042

: हरिद्वार में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया,कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया

हरिद्वार :- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरिद्वार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वी मण्डल ज्वालापुर विधानसभा के राजकमल साइंस डिग्री कॉलेज, बोंगला, बहादरबाद में धूमधाम से मनाया।

 

IMG 20240621 WA0035

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा योगेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मनीष चौधरी, जिलामहामंत्री हितेश चौहान, जिलामहामंत्री कमल प्रधान, जिलाउपाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, जिला मंत्री राजेश गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, जिलामहामंत्री युवा दीपांशु शर्मा, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा प्रताप प्रधान आदि ने भाग लिया और योग का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया और उनके फायदों पर चर्चा की गई। योगेश चौहान ने इस अवसर पर कहा, “योग न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण में भी मदद करता है।”

मनीष चौधरी ने कहा कि योग दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर योग का अभ्यास किया और स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने योग के महत्व को समझा और इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का निर्णय लिया।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *