केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा ने की प्रत्याशी की घोषणा
देहरादून। भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस सीट से पूर्व विधायक आशा नौटियाल को मैदान में उतारा है। आशा नौटियाल वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
आशा नौटियाल पहले भी 2002 और 2007 में केदारनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। कल वह औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे।
इस उपचुनाव को भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखना चाहती है। आशा नौटियाल के अनुभव और राजनीतिक पकड़ के चलते पार्टी को चुनाव में जीत की उम्मीद है।
