• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  वयोवृद्ध कांग्रेसियो से मिलने उनके घर पहुंचे

ByADMIN

Mar 11, 2025
728x90-Top-2
FB IMG 1741623781249 1
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे रणविजय सिंह सैनी और डॉ श्याम सिंह नागियान के बीते दिनों हुए असामयिक निधन के संदर्भ में उनके परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए रुड़की पहुंचे।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के रुड़की पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन, लोकतांत्रिक मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी,वरिष्ठ कांग्रेसी पंकज सैनी,जितेंद्र सैनी,फूल कुमार ने संयुक्त रूप से बुके देकर उनका स्वागत किया।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव के समय बेहतर प्रत्याशियो का चयन ही कांग्रेस की जीत का आधार बन सकता है।वही उन्होंने निष्ठावान कार्यकर्ताओ को संगठन में महत्त्वपूर्ण दायित्व देने की भी वकालत  की।पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने बढ़ती महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से चर्चा की।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नारसन क्षेत्र में गन्ना किसानो की समस्याओं से रूबरू होने के लिए गन्ने के खेतों में गए तथा किसानों से वही वार्ता कर उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *