• Thu. Jun 26th, 2025

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को भाजपा ने बताया नाटक

ByADMIN

Apr 29, 2025
20 1

कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली पूरे देश में की जा रही है। भाजपा ने इसे नाटक बताया है। भाजपा के पूर्व सांसद और दर्जा राज्य मंत्री बलराज पासी ने भाजपा कार्यालय में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने 1975 में देश में आपातकाल लगाकर देश की जनता को बंदी बनाया। साथ ही 1 लाख लोगों को जेल में डाल दिया। विपक्ष के नेताओं अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह आदि नेताओं को जेल में डाल दिया गया। वहीं कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात करती है।

यह बहुत शर्मनाक बात है भाजपा इसका पूर्ण विरोध करती है। कांग्रेस 2014 से लेकर 2024 तक पूरे तरीके से बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निश्चित रूप में विपक्ष के नेता हैं लेकिन उनकी गंभीरता नेता प्रतिपक्ष की तरह नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। भाजपा देश हित की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के हित में जो निर्णय लेने होंगे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूर लेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल आदि थे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *