• Thu. Jun 26th, 2025

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आज रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरा दिन

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 25, 2025
Picsart 25 06 25 09 27 43 785

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आज रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरा दिन

 

एनडीआरएफ टीम द्वारा यमुनोत्री में भूस्खलन क्षेत्र में स्निफर डॉग से भी लापता व्यक्तियों खोजबीन जा रही है। भूस्खलन के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज सुबह रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन है। स्निफर डॉग के जरिए एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों को ढूंढने में लगी है।

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप हादसे के बाद जिला प्रशासन ने धाम यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोककर पैदल और वैकल्पिक मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप भारी भूस्खलन होने से वहां पर मलबा और बोल्डर एकत्रित हो गए हैं। इस वजह से पैदल मार्ग पर लगी रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

भंडेलीगाड से यमुनोत्री धाम के लिए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर भी बारिश से कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। डीएम प्रशांत आर्य ने मौके पर पहुंच कर दोनों रास्तों का निरीक्षण किया। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों को मंगलवार को यमुनोत्री के यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *