• Wed. Oct 14th, 2026
728x90-Top-2

पहाड़ों में निवेश करने के लिए सरकार देगी 4 से 40 करोड़ तक की अतिरिक्त सब्सिडी

ByKOMAL.PUNDIR

Jul 17, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 07 05 22 20 57 293

पहाड़ों में निवेश करने के लिए सरकार देगी 4 से 40 करोड़ तक की अतिरिक्त सब्सिडी

 

प्रदेश में मेगा इंडस्ट्रियल एवं इंवेस्टमेंट नीति 2025 लागू की गई। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर जिले में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार उद्योगों को चार से 40 करोड़ तक अतिरिक्त सब्सिडी देगी। उत्तराखंड मेगा इंडस्ट्रियल एवं इंवेस्टमेंट नीति में निवेशकों को पर्वतीय प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया।

उद्योग विभाग ने उत्तराखंड इंडस्ट्रियल एवं इंवेस्टमेंट नीति लागू करने के आदेश जारी किए। इस नीति के तहत उद्योगों को पर्वतीय प्रोत्साहन का लाभ देने के लिए दो श्रेणी गई है। ए श्रेणी में पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिले शामिल हैं। बी श्रेणी में टिहरी जिले का पर्वतीय क्षेत्र, नैनीताल जिले के भीमताल, धारी, बेतालघाट, रामगढ़, ओखलकांडा विकासखंड व देहरादून जिले का चकराता विकासखंड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *