• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार की पॉश कॉलोनी के एक मकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक,, देखें पूरी खबर

BySANJAY PUNDIR

Jan 7, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220107 WA0065

हरिद्वार की पॉश कॉलोनी खन्नानगर के एक मकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

 

हरिद्वार कि सबसे पॉश कॉलोनी खन्ना नगर में गली नंबर दो में रहने वाले हरि प्रकाश महेश्वरी के मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया आग इतनी भीषण थी तकरीबन एक घंटे तक फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया आग लगने की सूचना पर क्षेत्र के विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भी मौके पर पहुंचे

स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था फायर अधिकारी का कहना है कि आग लगने की सूचना पर हमारे द्वारा तुरंत फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर भेजी गई कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था इस कारण छोटी गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया फायर कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है मगर आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *