• Wed. Oct 14th, 2026
728x90-Top-2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिटी मार्च वॉकथॉन का किया शुभारंभ

ByKOMAL.PUNDIR

Oct 31, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 10 31 11 31 16 835

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिटी मार्च वॉकथॉन का किया शुभारंभ

 

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम ने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर सीएम इसका हिस्सा बने। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई।

सीएम धामी ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *