• Wed. Feb 4th, 2026

भारत माता मंदिर में आज से तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम, स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की समाधि व मूर्ति अनावरण।

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 4, 2026
Picsart 26 02 04 10 26 26 927 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

भारत माता मंदिर में आज से तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम, स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की समाधि व मूर्ति अनावरण।

भारत माता मंदिर में आज से तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम, स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की समाधि व मूर्ति अनावरण।हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर में आज से तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है।यह आयोजन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि स्थल और मूर्ति आवरण को लेकर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में देश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अनेक वीआईपी और संत-महात्मा पहुंचेंगे।आयोजन को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *