हरिद्वार में मेला अधिकारी सोनिका ने कुंभ मेले के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
हरिद्वार में मेला अधिकारी सोनिका ने कुंभ मेले के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मेला अधिकारी ने धनौरी-सिडकुल मार्ग पर बन रहे पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस पुल का निर्माण सिंचाई विभाग के द्वारा कराया जा रहा है।
मेला अधिकारी सोनिका ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से काम पूरा करने के निर्देश दिए। कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 1200 करोड़ से ज्यादा का स्टीमेट बनाया गया है। जिनमें से करीब 220 करोड़ के कामों का जीओ जारी हो चुका है। जबकि अन्य निर्माण कार्य भी जल्द धरातल पर उतरेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में कुंभ मेले की समीक्षा बैठक की थी।

