अंकिता हत्याकांड को लेकर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आरोपी है जेल में लेकिन कुछ लोग इसके नाम पर सिर्फ राजनीति कर रहे।
अंकिता हत्याकांड को लेकर सीएम धामी ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति के लिए बेटी के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। एक महिला आईपीएस ऑफिसर की लीडरशिप में एसआईटी स्पेशल टीम बनाई गई और उस टीम ने कई महीनों तक लगातार काम किया।
हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट समेत सभी कोर्ट इसमें शामिल थे, और इसे फाइल करने के बाद जब फैसला आया तो इसमें जिन तीन लोगों के नाम थे, वे आज सलाखों के पीछे हैं। उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।कुछ लोग सिर्फ पॉलिटिक्स करना चाहते हैं, जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वे बार-बार उस बेटी की आत्मा को झकझोरने की कोशिश करते हैं। जब सरकार सब कुछ कर रही है, एडमिनिस्ट्रेशन सब कुछ कर रहा है।
