फरवरी में धधके जंगल हरिद्वार के टीबड़ी क्षेत्र में आग से बढ़ी चिंता
सीजन की औपचारिक शुरुआत भी नहीं हुई है, लेकिन फरवरी माह में ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं।हरिद्वार रेंज के टीबड़ी से सटे जंगल में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।समय रहते टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

उत्तराखंड में आमतौर पर मार्च से फायर सीजन माना जाता है, जिसके लिए वन विभाग पहले से तैयारियां करता है।फायर लाइनें साफ करना, निगरानी बढ़ाना और त्वरित कार्रवाई दल तैयार रखना विभाग की प्राथमिकता होती है।फरवरी में ही आग की शुरुआत ने विभाग की तैयारियों की अग्निपरीक्षा ले ली है।

