• Tue. Feb 10th, 2026

पिथौरागढ़ यूनिट से आए हुए आईटीबीपी के जवान ने कर ली आत्महत्या सिर्फ दो महीने पहले ही किया था ज्वाइन।

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 10, 2026
Picsart 26 02 10 17 58 42 608

पिथौरागढ़ यूनिट से आए हुए आईटीबीपी के जवान ने कर ली आत्महत्या सिर्फ दो महीने पहले ही किया था ज्वाइन।

 

आईटीबीपी में तैनात पिथौरागढ़ यूनिट के जवान ने सुबह आत्महत्या कर ली। जवान ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था।मसूरी में आईटीबीपी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था।

जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा(38) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान ने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई और शव को उतारकर अस्पताल भिजवाया। सामने आया कि इसके पहले जुलाई 2025 में भी पिथौरागढ़ में जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *