• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत आएंगे दो दिवसीय प्रवास पर दून जन गोष्ठी को करेंगे संबोधित

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 4, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 02 04 15 24 51 659

आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत आएंगे दो दिवसीय प्रवास पर दून जन गोष्ठी को करेंगे संबोधित

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर दून आएंगे। भागवत पूर्व सैनिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर रहेंगे। 22 फरवरी को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे, जिसमें देहरादून समेत पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।

23 फरवरी को डॉ. भागवत पूर्व सैनिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। सर संघ चालक इससे पहले वर्ष 2019 में देहरादून प्रवास पर आए थे। लंबे समय के बाद उनके यहां प्रवास होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके प्रवास की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *