• Wed. Feb 4th, 2026

प्रदेश में किए गए 15 आईपीएस अफसरों के तबादले अब तृप्ति भट्ट अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभालेंगी।

ByKOMAL.PUNDIR

Dec 12, 2025
Picsart 25 12 12 22 46 29 758{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

प्रदेश में किए गए 15 आईपीएस अफसरों के तबादले अब तृप्ति भट्ट अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभालेंगी।

 

प्रदेश में किए गए 15 आईपीएस अफसरों के तबादले अब तृप्ति भट्ट अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभालेंगी उत्तराखंड में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। गृह विभाग ने इसका आदेश जारी किया, जिसमें विम्मी सचदेवा से आईजी मुख्यालय हटाया गया है। गृह विभाग ने 15 आईपीएस के तबादले कर दिए। शुक्रवार को जारी तबादला आदेश में आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी के साथ ही एसपी फायर सर्विस की जिम्मेदारी भी दी गई।

सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का चार्ज हटाया गया है जबकि प्रोविजनिंग एवंड मॉर्डनाइजेशन बरकरार रखा गया है। पीएसी में तैनात आईपीएस नीरू गर्ग को अब आईजी फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है।

आईजी कृष्ण कुमार वीके से सीआईडी की जिम्मेदारी हटाकर आईजी अरुण मोहन जोशी को दी गई है। कृष्ण के पास केवल पुलिस दूरसंचार रहेगा। आईजी मुख्तार मोहसिन से फायर सर्विस हटाकर उन्हें जीआपी की जिम्मेदारी दी गई।

आईजी करन सिंह नगन्याल को आईजी कारागार बनाया गया है। आईपीएस नीलेश आनंद भरणे से पीएसी की जिम्मेदारी हटाई गई है। बाकी विभाग यथावत रहेंगे। आईपीएस सुनील कुमार मीणा से जीआरपी की जिम्मेदारी हटाते हुए बाकी यथावत रखे हैं। आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कार्मिक के साथ मुख्यालय भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *