• Wed. Apr 8th, 2026

चारधाम यात्रा 2026 हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां तेज

ByKOMAL.PUNDIR

Apr 8, 2026
Picsart 26 04 08 18 11 58 769 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

चारधाम यात्रा 2026 हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां तेज

 

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार में पर्यटन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां पिछले साल की तरह इस बार भी 20 काउंटर लगाए जाएंगे। इनमें महिलाओं और विदेशी श्रद्धालुओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

चारधाम यात्रा 2026 हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां तेज
रजिस्ट्रेशन केंद्र पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल के अनुसार 10 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, उसके बाद से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *