चंपावत में किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म धारदार हथियार के बल पर आरोपियों ने दिखाई दरिंदगी
चंपावत के सल्ली क्षेत्र में धारदार हथियार के बल पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।चंपावत के सल्ली क्षेत्र हथियारों के बल पर 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के ही तीन लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर जाकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन भी किए।
बुधवार को चंपावत कोतवाली में एक पिता ने तहरीर देकर तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर में पिता ने बताया है वह एक बीमार व्यक्ति हैं। उनका इलाज कराने के लिए उनकी बेटी उन्हें गांव से चंपावत लाई थी। बताया कि पांच मई 2026 को उनकी नाबालिग बेटी शाम को घर वापस नहीं लौटी।
मैंने फोन में पूछा तो उसने बताया लगभग दोपहर 2:30 बजे युवक विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है। जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था। तहरीर में पिता ने बताया जब देर रात तक उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो उनके बेटी को कॉल किया गया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात 1:28 पर उनकी बेटी ने उन्हें कॉल की इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।
