• Tue. May 5th, 2026

डॉ. कुमार प्रशांत को “एक्सीलेंस इन क्रिटिकल केयर अवार्ड(Excellence in Critical Care)” से सम्मानित किया गया

ByKOMAL.PUNDIR

May 5, 2026
Picsart 26 05 05 19 12 58 305

 डॉ. कुमार प्रशांत को “एक्सीलेंस इन क्रिटिकल केयर अवार्ड(Excellence in Critical Care)” से सम्मानित किया गया

 

जया ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत को “एक्सीलेंस इन क्रिटिकल केयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार पश्चिमी प्रांत, श्रीलंका के माननीय गवर्नर श्री हनीफ यूसुफ के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारत के श्रीलंका में उच्चायुक्त श्री संतोष झा, श्रीलंका के उप मंत्री श्री चतुरंग अभयसिंघे एवं Z मीडिया के सीईओ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. कुमार प्रशांत ने कहा, “यह सम्मान पूरे जया ग्रुप परिवार और हमारे समर्पित डॉक्टर्स-स्टाफ की मेहनत का परिणाम है। हमारा संकल्प है कि हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण और किफायती क्रिटिकल केयर मिले। यह पुरस्कार हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस समारोह में भारत और श्रीलंका के स्वास्थ्य क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ चिकित्सक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस सम्मान से न केवल जया ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *