• Tue. May 5th, 2026

हरीश रावत प्रदेश भर में जाकर करेंगे संवाद बताया की चुनाव नतीजों के बाद क्या अनुभूति हुई।

ByKOMAL.PUNDIR

May 5, 2026
Picsart 25 12 22 20 59 09 366

हरीश रावत प्रदेश भर में जाकर करेंगे संवाद बताया की चुनाव नतीजों के बाद क्या अनुभूति हुई।

 

पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत प्रदेश भर में जाकर संवाद करेंगे। उनका कहना है कि राजनीति में सतत तर्क पूर्ण संवाद बेहद आवश्यक है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, चुनाव नतीजों के बाद मुझे गंभीरता से यह अनुभूति हुई कि राजनीति में सतत तर्कपूर्ण संवाद आवश्यक है। मैंने गहन विचार करने के बाद निर्णय लिया कि 15 मई से प्रदेश भर में जाकर संवाद करूंगा। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि संवाद में तीन समूह होंगे।

पहला प्रबुद्ध वर्ग जो राज्य आंदोलन और राज्य निर्माण से अत्यधिक उत्साहित था। मैं उनसे यह जानने का प्रयास करूंगा कि इस 25 साल की यात्रा में क्या हम सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं और हमारा मार्ग चयन तर्कसंगत है। राज्य में अलग-अलग संगठनों व युवाओं के साथ भी संवाद करूंगा। रोजगार देने के मामले में मेरे नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड कुल मिलाकर अच्छा रहा है।

वर्ष 2014 में राज्य ने बेरोजगारी की वार्षिक वृद्धि दर 13 प्रतिशत से ऊपर थी। वर्ष 2017 में देश भर में सबसे न्यूनतम डेढ़ प्रतिशत लाने में हम सफल हुए थे।आज भी मेरे पास रोजगार और स्वरोजगार का एक स्पष्ट रोड मैप है। हरीश रावत ने कहा,संवाद अभियान की शुरूआत हरिद्वार में मां गंगा, कुमाऊं में ग्वेल देवता गढ़वाल में घंडियाल देवता का आशीर्वाद लेकर शुरू करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *