• Thu. May 14th, 2026

यूसीसी के तहत उत्तराखंड का पहला केस हरिद्वार में दर्ज, हलाला समेत गंभीर आरोपों में पति सहित कई लोगों पर मुकदमा

ByKOMAL.PUNDIR

May 14, 2026
Picsart 26 05 14 15 43 58 870

यूसीसी के तहत उत्तराखंड का पहला केस हरिद्वार में दर्ज, हलाला समेत गंभीर आरोपों में पति सहित कई लोगों पर मुकदमा

 

हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत उत्तराखंड का पहला मामला दर्ज किया गया है। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 4 अप्रैल को बुग्गावाला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पहले संबंधित धाराओं और मुस्लिम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

यूसीसी के तहत उत्तराखंड का पहला केस हरिद्वार में दर्ज, हलाला समेत गंभीर आरोपों में पति सहित कई लोगों पर मुकदमा

इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की गई और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यूसीसी की धाराएं भी जोड़ी गईं। एसएसपी ने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद यह पहला मामला है, इसलिए यह केस काफी अहम माना जा रहा है।

पीड़िता शाहीन ने आरोप लगाया है कि उसके पति, ससुर समेत कई लोगों ने उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया और हलाला जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसने न्याय की उम्मीद में पुलिस का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *