• Fri. Jun 26th, 2026

नशामुक्त भारत के लिए केंद्र सरकार और गायत्री परिवार साथ, देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 26, 2026
Picsart 26 06 26 17 52 03 296 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

नशामुक्त भारत के लिए केंद्र सरकार और गायत्री परिवार साथ, देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

 

विश्व मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के समापन कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार और अखिल विश्व गायत्री परिवार के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। इस समझौते के तहत देशभर में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नशामुक्त भारत के लिए केंद्र सरकार और गायत्री परिवार साथ, देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

इस अवसर पर गायत्री परिवार के हजारों स्वयंसेवकों ने शांतिकुंज से देवसंस्कृति विश्वविद्यालय तक विशाल जनजागरण रैली निकालकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

इसलिए इसे समाप्त करने के लिए सरकार के साथ सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के साथ हुआ यह समझौता नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए आत्मविश्वास, संस्कार और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *