हरिद्वार पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा, दक्षिण काली मंदिर में की पूजा-अर्चना।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद भी लिया। पूजा-अर्चना के बाद जैकब जुमा ने कहा कि हरिद्वार आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और आज उन्होंने मां की पूजा-अर्चना की।

कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि जैकब जुमा अफ्रीका की एक बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं और उनके कई सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि जैकब जुमा उनके प्रिय शिष्य हैं। स्वामी ने बताया कि अजय गुप्ता जी भी उनके आश्रम परिवार से जुड़े हैं और जैकब जुमा उनके मित्र हैं। उन्होंने कहा कि आज जैकब जुमा सहित अन्य लोगों ने हरिद्वार पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

