• Mon. Jun 15th, 2026

आज अधिकमास की सोमवती अमावस्या पर हर की पैड़ी पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़ भक्तों ने किया स्नान।

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 15, 2026
1781506066648

आज अधिकमास की सोमवती अमावस्या पर हर की पैड़ी पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़ भक्तों ने किया स्नान।

 

आज अधिकमास की सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व है यानी अधिकमास के सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या ,वैसे तो सभी अमावस्या के महत्व है मगर इस मास में सोमवती अमावस्या व्यक्ति के लिए पुण्यदायी और जीवनदायी है, सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जलसैलाव उमड़ पड़ा है, भोर से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की ङुबकी लगा कर पुण्य और मोक्ष की कामना कर रहें हैं।

आज अधिकमास की सोमवती अमावस्या पर हर की पैड़ी पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़ भक्तों ने किया स्नान।

गंगा स्नान करने के लिए यहां पर देश भर से श्रद्धालु आये है, मान्यता है कि इस अवसर पर माँ गंगा में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते है, मनोकामनाए पूरी होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है और सैकड़ों अश्वमेघ यज्ञ के समान पूण्य की प्राप्ति होती है और इस अवसर पर पितरों के निमित पूजा करने से और दान करने से जीवन मे सुख और शांति आती है।

पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए है और मेला क्षेत्र को 6 सुपर जोन ,16 जोन और46 सेक्टर में बांट कर अधिकारियो और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि स्नान को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जा सके, वही ट्रैफिक को लेकर विशेष प्लान बनाया गया है।

आज अधिकमास की सोमवती अमावस्या पर हर की पैड़ी पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़ भक्तों ने किया स्नान।

वैसे तो स्नान पर्वों पर हमेशा ही लोगो की भीङ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए पहुंचती हैं, मगर सोमवती अमावस्या और वह भी अधिकमास में, पर गंगा स्नान करने का मौका कोई नही छोङना चाहता है , हर की पैड़ी पहुचे श्रद्धालुओ का कहना है कि सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से परिवार में सुख सृमृद्धि शांति तो आती है ,सभी मनोकामना पूरी होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही पितरों की आत्मा भी तृप्त होती हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है ।

सोमवती अमावस्या पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के आने को देखते हुए ही पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए है अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और मेला क्षेत्र को 6 सुपर जोन ,16 जोन और 36 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और ट्रैफिक को लेकर भी खास प्रबंध किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *