• Fri. Jun 12th, 2026

लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल: हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, स्वीप आइकॉन वैशाली शर्मा ने की मतदाताओं से भागीदारी की अपील

ByADMIN

Jun 12, 2026
Picsart 26 06 12 19 29 47 342

लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल: हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, स्वीप आइकॉन वैशाली शर्मा ने की मतदाताओं से भागीदारी की अपील

हरिद्वार में निष्पक्ष, पारदर्शी और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की शुरुआत हो गई है। जिला स्वीप (SVEEP) आइकॉन वैशाली शर्मा ने अभियान को लेकर जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 8 जून से मतदाता गणना फार्म वितरण का कार्य शुरू हो चुका है, जिसके तहत सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को फार्म उपलब्ध करा रहे हैं। वैशाली शर्मा ने खुद भी क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया और एक-एक वोट के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 7 जुलाई तक चलेगा और इस बार पुनरीक्षण प्रक्रिया को हाईटेक बनाया गया है। मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना फार्म को बीएलओ विशेष ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप में अपलोड करेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित होगी। स्वीप आइकॉन ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर नागरिक की जागरूक भागीदारी जरूरी है और सभी मतदाता जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *